back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व मंत्री एनोस एक्का पैरोल पर हुए रिहा

रांची, 31 मई (हि.स.)। झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का सोमवार को 90 दिनों के पैरोल पर रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा कारागार से रिहा किये गये। सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए उन्हें पैरोल दिया गया है। जेल सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर ने बताया कि उन्हें 90 दिनों के लिये पैरोल पर रिहा किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर पारा टीचर मनोज कुमार की हत्या और आय से अधिक संपत्ति के मामले में होटवार जेल में सजा काट रहे है। साथ ही आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में भी वे सजायाफ्ता है। पूर्व मंत्री एनोस एक्का 2005 , 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। 2005 और 2008 के बीच एक्का मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रह चुके है। 2014 में हुए पारा टीचर हत्याकांड में उन्हें तीन जुलाई 2018 को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 26 फरवरी 2020 को एनोस को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी थी। एक अन्य आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की अदालत ने सात साल की सजा और दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। पूर्व मंत्री की तीनों सजाएं के साथ-साथ चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...