back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीसीसीएल की ओपन कास्ट माइंस की गैलरी में लगी आग, धुंए से इलाके में छाया अंधेरा

धनबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारत कूकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) लोदना क्षेत्र के नार्थ तीसरा परियोजना 6 नंबर के पास ओपन कास्ट माइंस की गैलरी में गुरुवार को आग लग गई। गैलरी से बड़ी मात्रा में धुंआ निकल रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। बीसीसीएल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही आग बुझाने का काम चल रहा है। बताया गया है कि इस घटना से मौके पर काम कर रहे कोयला मजदूरों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पर परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रबंधक डीके मांजी, सुरक्षा अधिकारी ईश्वर प्रसाद सहित बीसीसीएल के अफसर मौके पर पहुंचे। इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी ईश्वर चंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले जो अगिण प्रभावित क्षेत्र से ओबी यहां डाला गया है उससे ही धीरे-धीरे हवा मिलने पर यह आग भड़की है। उन्होंने बताया कि पास में बने गोकुल पार्क को इससे कोई खतरा नहीं है लेकिन पर्यावरण को जरूर खतरा है। साथ ही बताया कि बीसीसीएल के अधिकारी इसको लेकर तुरंत एक बैठक करने जा रहे है। इसके अलावा आग और धुंआ निकलने वाली जगह पर मिट्टी पत्थर गिराने की काम चल रहा है। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस आग से कोयला को कोई नुकसान नहीं है। क्योंकि, जहां से आग और धुंआ निकल रहा है उस तरफ कोयला है ही नहीं। दरअसल, वहां से पहले ही कोयला निकाल लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

भारी मुनाफा कमाने का आखिरी दिन कल, BCCL IPO GMP ने निवेशकों को किया उत्साहित, अभी कर लें निवेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL), कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी, का IPO 9 जनवरी 2026 को खुला और 13 जनवरी 2026...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵