back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पलामू में 17 से 22 मई तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

10/04/2021 मेदिनीनगर, 10 अप्रैल (हि.स.)। । फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 17 से 22 मई तक मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम (एमडीए) चलाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता एवं आमजनों का सहयोग आवश्यक है। यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही। वे शनिवार को नोडल पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं बीपीएम के साथ बैठक कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से प्रभावित व्यक्ति का हाथ पांव आदि प्रभावित अंग फूल जाते हैं। इससे बचाव के लिए उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली का खुराक खिलाया जाना है। उन्होंने इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड कार्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को बूथ के रूप में चिन्हित करते हुए दवा खिलाने का कार्यक्रम चलाए जाने का निर्देश दिया। एमडीए कार्यक्रम के तहत एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर लक्षित जनसंख्या को उम्र के अनुसार डीईसी एवं अल्बेंडाजोल गोली की एकल खुराक खिलायी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵