back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो: उपायुक्त

रांची, 28 जून (हि.स.)। रांची के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों ने ने उपायुक्त छवि रंजन से सोमवार को मुलाकात की। वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए पिछले साल की तरह शिक्षण शुल्क में बढ़ोतरी न करने और अन्य कोई शुल्क नहीं लेने के आदेश को लेकर स्कूलों के प्रिंसिपल ने अपना पक्ष रखा। उपायुक्त से मुलाकात के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल ने कोरोना काल में स्कूल संचालन में आ रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। उपायुक्त ने कहा कि किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई, शुल्क जमा नहीं करने के कारण बाधित नहीं होनी चाहिए। इस पर स्कूलों के प्रिंसपल ने बताया कि ऐसे अभिभावक जिनका रोजगार कोरोना काल के दौरान प्रभावित हुआ है वो आवेदन दें, स्कूल प्रबंधन द्वारा यथासंभव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। विभाग से मार्गदर्शन मिलने का इंतजार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से विगत वर्ष शुल्क से संबंधित निदेश के आलोक मेें जिला प्रशासन की ओर से जारी किये गये आदेश पर स्कूल के प्रिंसिपलों ने उपायुक्त से पुनर्विचार करने का अनुरोध किया । इनका कहना था कि विभाग की ओर से जारी आदेश शैक्षणिक सत्र 2020-21 के आलोक में था, मौजूदा सत्र 2021-22 के लिए विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त होने पर स्पष्ट निर्देश आने तक जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश लागू नहीं किया जायेगा। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से इस संबंध में विभाग से यथाशीघ्र मार्गदर्शन प्राप्त करने का निदेश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵