15/05/2021 दुमका, 15 मई(हि. स.) । झुंड से बिछुड़ा हाथी ने शहर में शुक्रवार की देर रात पहुंचकर उत्पात मचाया । शहर में रात भर भय का माहौल रहा। जंगली हाथी ने रसिकपुर के विशाल सिंह को जख्मी कर दिया है। गम्भीर हालात में फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज को कोलकाता रेफर कर दिया गया। इस बीच हाथी ने कई घरों के चहारदीवारी को तोड़ दिया। रातभर लोग दहशत में रहे। कई इलाकों में टायर जला हाथी को भगाने के प्रयास में लोग जुटे रहे। हाथी से बचाव के लिए एल आईसी कोलोनी, ग्रांट एस्टेट और आसपास के मोहल्लों में लोगों ने टायर जलाया गया। वन विभाग के मुताबिक हाथी लखीकुंडी के रास्ते मयूराक्षी नदी पार कर चुटो के इलाके में चला गया है। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज




