back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जरूरी दवाइयों को अधिक मूल्य पर भेज रहे दवा दुकानदार : नीरज प्रताप सिंह

12/05/2021 रामगढ़, 12 मई (हि.स.)। रामगढ़ के भाजयुमो नेता नीरज प्रताप सिंह ने दवा विक्रेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में ऐसी कई शिकायतें उनके पास आई है, जहां मेडिकल स्टोर से लोगों को जरूरी दवाइयां भी अधिक की मूल पर बेची गई हैं। इस मुद्दे को लेकर वे ड्रग इंस्पेक्टर पुतली बिलुंग से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। नीरज प्रताप सिंह ने अनैतिक व अवैध कारोबार करने वाले दवा दुकानदारों के खिलाफ अपनी बातें रखीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिले के अधिकतर दवा दुकानदारों के द्वारा मरीज एवं उनके परिजनों को लूटा जा रहा है। दवा दुकान वाले अधिक रेट पर जरूरी दवाइयां एवं मेडिकल इक्विपमेंट लोगों को दे रहे हैं। अभी पूरा जिला करोना से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में दवाई दुकान वाले अवसरवादी हो गए हैं। चाहे होलसेलर हों या रिटेलर, सब सिर्फ लूटने का काम कर रहे हैं। यहां लोग बिल भी नही देते हैं जिस पर नकेल कसने की जरूरत है। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर पुतली बिलुंग ने कहा कि वह अपने स्तर से मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

सावधान! 112 दवाएं निकलीं घटिया, एक नकली भी मिली! मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मरीजों को राहत देने वाली दवाइयों में अब खतरे का जहर घुलने लगा है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵