देवघर, 22 जून(हि. स.)। प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना चंद्र मोहन प्रसाद कश्यप ने मंगलवार को एम्स परिसर का निरीक्षण कर आवयश्क दिशा-निर्देश दिया है। गौरतलब है कि 26 जून को एम्स ओपीडी का उद्घाटन किया जाना है, जिसे लेकर वे तैयारियों का जायज लेने पहुंचे थे। इस दौरान आयुक्त ने पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा उद्घाटन को लेकर किए जाने वाले कार्यों का जायज़ा भी लिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने एम्स ओपीडी भवन का निरीक्षण करते हुए एम्स निर्देशक व चिकित्सकों की टीम से की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा कर ओपीडी रजिस्ट्रेशन ब्लॉक एवं मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत हुए। मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय




