back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिला जज ने किन्नरों के बीच बांटे राशन पैकेट

गिरिडीह, 08 जून (हि.स.)। गिरिडीह न्यायालय की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने मंगलवार को जिले की आठ किन्नरों के बीच सूखा राशन से भरे पैकेट वितरण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप बर्तम समेत कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान प्रधान वीणा मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले एक साल से लगातार लाॅकडाउन हो रहा है। इस लाॅकडाउन ने किन्नर समुदाय के लोगों को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले की किन्नरों को राशन उपलब्ध कराने का निर्णय किया। उन्होंने जिले की अश्विनी आंबेडकर, श्वेता, गुड़िया, बिजली रानी और सोनी व ममता के बीच सूखे राशन के पैकेट बांटे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश से राशन का पैकेट लेने के वक्त किन्नरों की आंखों से आंसू छलक उठे। किन्नर समुदाय की प्रमुख अश्विनी आंबेडकर ने कहा कि पिछले एक साल से किन्नर समुदाय काफी परेशान रहा है। क्योंकि, किन्नरों को सिर्फ शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों में बधाईयों के लिए बुलाया जाता है। खास तौर पर जब किसी घर पर नवजात बच्चों का जन्म होता है और गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य होते हैं। कोरोना संक्रमण ने समाज से किन्नरों को अलग कर दिया था। यही नहीं समाज भी किन्नरों को उस नजर नहीं देखता। ऐसे में किन्नर समुदाय को जो परेशानी उठाना पड़ रहा है, वह किन्नर ही जानती है। हिन्दुस्थान समाचार / कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵