रांची, 18 मई (हि. स.)। रांची विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलपति डॉ कामिनी कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय सचिव के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा हुई। बैठक में विश्वविद्यालयों, अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर के संबंध में, विश्वविद्यालयों, अंगीभूत महाविद्यालयों में वर्ग तीन एवं चार के पदों पर नियुक्ति के संबंध में, विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मियों को सातवां वेतनमान लागू करने के संबंध में, छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के लिए अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने, वित्त रहित महाविद्यालयों को अनुदान का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा हुई। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण




