रांची, 15 मार्च (हि.स.)। एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने बीज खरीद घोटाला में पूर्व कृषि निदेशक निस्तार मिंज की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी। इस मामले में दो पूर्व कृषि मंत्री नलिन सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और पूर्व कृषि निदेशक वी जयराम आरोपी हैं। उनलोगों ने भी इस मामले में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। उस पर अलग-अलग तिथियों में सुनवाई होनी है। उल्लेखनीय है कि यह मामला 46.10 करोड़ घोटाला से जुड़ा हुआ था। इस संबंध में निगरानी में कांड संख्या- 11/2009 दर्ज है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास




