back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक, आठ प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

रांची, 02 मार्च (हि.स.)। रांची के उपायुक्त व अनुकंपा समिति के अध्यक्ष छवि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक की। बैठक में सामान्य और चौकीदार के आश्रितों के अभ्यावेदन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कुल 18 मामलों की समीक्षा की गयी जिनमें चौकीदार के तीन मामलों को समिति की और से स्वीकृति दी गयी। जबकि सामान्य के पांच मामलों को स्वीकृति दी गई। समिति ने शेष त्रुटिपूर्ण मामलों में आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रस्ताव अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्त्ता, उप समाहर्त्ता ज़िला स्थापना, प्रभारी उप समाहर्त्ता, जिला सामान्य शाखा, जिला कल्याण पदाधिकारी, राज्यकर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग और संबंधित विभाग के पदाधिकारी -प्रतिनिधि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵