15/05/2021 खूंटी, 15 मई(हि. स.)। राज्य में लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत 16 मई को सुबह छह बजे पूर्वाहन से संपूर्ण राज्य में यात्रा के लिए ई पास की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू किये जाने का निर्देश प्राप्त है। इसके आलोक में खूंटी जिले से भी अन्तर राज्य व जिले के आवागमन के लिए ई-पास की व्यवस्था की गई है, जो ई-पास झारखंड.एनआइसीइन से निर्गत किया जाना है। उक्त कार्य के सफल संचालन एवं आम लोगों के सुविधा के लिए जिला तथा प्रखण्ड स्तर पर इन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। संदीप कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर , खूंटी प्रखण्ड 9798366290, परिसदन भवन, खूंटी, प्रवीण शुक्ला, खूंटी थाना 7992401228, सुजय कुमार मांझी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी 6204747941, संजय कुमार प्रजापति कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी 7004782834, जिला परिवहन कार्यालय, ‘बी‘ ब्लाॅक समाहरणालय, खूंटी मानुएल टोप्पो, कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी 9931476351, ओम प्रकाष राम, आइट0 सहायक, जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी, 8340425820, प्रखण्ड कार्यालय, खूंटी, संदीप हेमरोम, जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी 7294828158, प्रवीण कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कर्रा प्रखण्ड 6207424289, दीपक नायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर तोरपा प्रखण्ड 8409708134, मोती डोडराय, कम्प्यूटर ऑपरेटर , मुरहू प्रखण्ड 8825235698, प्रभुदयाल मुण्डू, कम्प्यूटर ऑपरेटर, रनिया प्रखण्ड 9955227966, अरूण लाल कम्प्यूटर ऑपरेटर, अड़की प्रखण्ड 9534249935। इन सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि जिला/प्रखण्ड स्तर पर ईपास प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का ऑनलाइन आवेदन कराना सुनश्चित करेंगे तथा किसी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, खूंटी से सम्पर्क स्थापित करेंगे। यह जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी ने दी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल




