back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय सचिव बनीं : रामेश्वर

रांची, 03 जून (हि. स.)। महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उराँव ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को आभार व्यक्त करते हुए दीपिका पांडेय सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उरांव ने कहा कि दीपिका युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं पार्टी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज राष्ट्रीय सचिव बनीं हैं । नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्रीय नेतृव का आभार की उनके द्वारा पार्टी के ज़मीनी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया गया है। हमे पूरी उम्मीद है कि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव, महासचिव पार्टी के जिलाध्यक्ष आदि का अनुभव उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी के दायित्व निर्वहन में काम आएगा। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है । कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी दीपिका पांडेय को अपनी शुभकामनाएं दी। ठाकुर ने कहा कि पूर्व के सांगठनिक अनुभव का लाभ उत्तराखंड कांग्रेस की मजबूती के लिए काम आएगा। प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी दीपिका पांडेय सिंह को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जिम्मेवारी दिए जाने के निर्णय को बहुत ही सराहनीय बताया। उन्होंने आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

खुलेआम दिखी ABVP की गुंडई! DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी ने पुलिस के सामने अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...