back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीसी ने किया पीएमसीएच कैथ लैब कोविड केयर केंद्र का निरीक्षण

धनबाद, 15 अप्रैल (हि.स.) । डीसी सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमा शंकर सिंह ने गुरुवार को पीएमसीएच कैथ लैब स्थित कोविड केयर केंद्र में भर्ती मरीजों के उपचार तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना तथा अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले के लोगों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपकरणों की उपलब्धता, जीवन रक्षक दवाइयों के स्टॉक, अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता, चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे परामर्श, चिकित्सकों तथा चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता आदि के संबंध में समीक्षा की। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵