back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीसी ने सीएससी ओलंपियाड में तृतीय स्थान लाने वाले हासिर को किया सम्मानित

धनबाद, 19 फरवरी (हि.स.) । डीसी उमा शंकर सिंह ने सीएससी ओलंपियाड प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धनबाद के मो. हासिर ताल्हा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला सीएससी मैनेजर मो. अंजार हुसैन ने बताया कि पूरे भारत में सीएससी ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें हिंदी भाषा में स्प्रिंग रोज स्कूल, वासेपुर के मो. हासिर ताल्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें भाग लेने के लिए वीएलई इशरात खान ने बच्चे का रजिस्ट्रेशन किया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया था। सीएससी ओलंपियाड प्रतियोगिता 2.0 का रजिस्ट्रेशन चल रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले इच्छुक बच्चे निकटतम सीएससी में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलसियान, स्टेट एंकर शंभू कुमार, एजुकेशन काउंसिलर सरफराज अंसारी, उपेंद्र कुमार, धीरज कुमार, एसएम आलम भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल

Advertisementspot_img

Also Read:

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन बने Sir James Anderson, विंडसर कैसल में मिला ब्रिटिश नाइटहुड का सम्मान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन को...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...