23/04/2021 रामगढ़, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले में दानवीर भामाशाह की जयंती इस वर्ष बेहद सादगी के साथ मनाई गई। भामाशाह के 475 वें जयंती पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने उन्हें याद किया। समाज के लोगों ने कहा कि आज भी दानवीर भामाशाह हमारी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही यह समाज आज शिखर पर पहुंच सकता है। युवा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि सादा समारोह में ऐतिहासिक लीजेंडरी व्यक्तित्व दानवीर भामाशाह की 475वीं जयंती कोविड-19 गाइडलाइन को पालन करते मनाई गई। इस दौरान लोगों में सकारात्मक भाव पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम किए गए। इस विषम परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। समाज में दानवीर भामाशाह जैसे लोगों की जरूरत है, जो समाज और देश के नागरिकों को खुल के मदद करें। दानवीर भामाशाह के जीवन और त्याग पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि पूरी दुनिया अभी महाविपदा के दौर से गुजर रही है। चारो तरफ लोग साधन विहीन असहाय महसूस कर रहे है। हम किसी चमत्कार या दानवीर भामाशाह जैसे व्यक्तित्व को अवतरित होने की आस लगाए है। शुभकामना देने वालों में से युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, नगर अध्यक्ष धीरज साहू, जिला उपाध्यक्ष रंजीत साहू, वरिष्ठ समाजसेवी निलेश कुमार गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, ज्ञानी साहू, राकेश साहू सहित कई लोग शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश




