back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना का तीसरा लहर बहुत ही खतरनाक : झामुमो

09/05/2021 रांची, 09 मई (हि. स.)।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर जो आने वाली है वह बहुत ही खतरनाक है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो मिस मैनेजमेंट हुआ है, यही कारण है कि लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना से हजारों लोगों की मौत हो रही है। हमारे राज्य के लिए यह बड़ी चुनौती है। हमारे पास संसाधनों की कमी है इसलिए हमें सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक असहयोगात्मक वातावरण बनाया जा रहा है। हम एक व्यापक संकट में जाने वाले हैं। इससे उबरने के लिए वैक्सीनेशन बढ़ाना पड़ेगा। हर रोज डेढ़ सौ बेड बढ़ रहे हैं लेकिन मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। कई राज्यों ने लॉकडाउन कड़ाई से लागू किया है। हमें भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ना है। क्योंकि, अगर यह गांव तक पहुंच गया तो कम्युनिटी ट्रांसप्लांट हुआ तो स्थिति और भयावह होगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵