धनबाद, 19 मई (हि. स.)। बाघमारा प्रखंड अंतगर्त हरिणा बाजार में कोरोना विस्पोट हुआ है। यहां एक साथ 24 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। आचनक बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों के पाए जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। संक्रमित मरीजों की सूचना पर बाघमारा बीडीओ सुनील प्रजापति, बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलबल के साथ हरिणा बाजार पहुंचे, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को एम्बुलेंस से जिला कोविड अस्पताल पहुंचाया। बीते कुछ दिन पूर्व ही हरिणा में कोरोना जांच शिविर लगाकर यहां के ग्रामीणों और दुकानदारों का कोरोना जांच किया गया था। बुधवार को जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बात दें कि हरिणा में चार संक्रमित मरीजों की मौत पूर्व में ही हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल




