रांची, 19 मई (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार गठित टास्क फोर्स समिति के चेयरमैन आलमगीर आलम के नेतृत्व में बुधवार को कमिटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने एवं सभी जिलों में चिकित्सीय व्यवस्था को और बेहतर कर लोगों को ज्यादा सुविधा मिले, दवाइयों के कालाबाजारी पर रोक लगे, इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, जोनल कॉर्डिनेटर भीम कुमार, विधायक इरफ़ान अंसारी, अनूप सिंह, राजेश कच्छप, अम्बा प्रसाद उपस्थित थी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण




