back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने झारखंड वासियों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रांची, 11 मार्च (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने समस्त झारखंड वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में रामेश्वर उरांव ने कहा कि महाशिवरात्रि पर जो भक्त सच्चे मन से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं या जल चढ़ाते हैं उन्हें महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा इस दिन खासतौर पर प्रकृति मानव शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करती है। योग और आध्यात्मिक प्रक्रिया का पूरा मकसद इंसान को उसकी सीमाओं से सीमा हीनता की ओर ले जाना है। इसलिए ऐसे सभी लोग जो अपने वर्तमान अवस्था से थोड़ा अधिक होना चाहते हैं उनके लिए महाशिवरात्रि खास तौर पर महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर का सबसे पवित्र दिन है। यह अपनी आत्मा को पुनीत करने का महत्व है। इस व्रत को करने से सब पापों का नाश हो जाता है। हिंसा की प्रवृत्ति ढल जाती है निरीह जीवों के प्रति आपके मन में दया भाव उतरता है। प्रवक्ताओं ने महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा इस दिन भक्त बड़े धूमधाम से शिव की पूजा करते हैं। मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगा जल, दूध, फूल फल चढ़ाकर पूजन करते हैं। साथ ही उपवास तथा रात को जागरण करते हैं। शिवरात्रि पर सच्चा उपवास यही है कि हम परमात्मा शिव से बुद्धि योग लगाकर उनके पास रहें, उपवास का अर्थ ही है समीप रहना। जागरण का सच्चा अर्थ भी काम क्रोध आदि पांच विकारों में वशीभूत होकर अज्ञान रूपी कुंभकरण के निद्रा में सो जाने से स्वयं को सदा बचाए रखना है। शिव का अर्थ ही होता है कल्याण, शिव सबका कल्याण करने वाले हैं। अतः महाशिवरात्रि पर सरल उपाय करने से ही उचित सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन शिवलिंग पर जल अथवा दूध की धारा लगाने से भगवान की असीम कृपा सहज ही मिलती है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵