back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयुक्त व डीआईजी ने अंतरराज्यीय व अंतरजिला चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

मेदिनीनगर, 02 मई (हि.स.)। जिला आयुक्त जटाशंकर चौधरी एवं डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बुधवार को अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकपोस्ट मनातू का निरीक्षण किया। साथ ही मनातू के करमाही गांव पहुंचे और जायजा लिया। करमाही बिहार राज्य की सीमा है। यह गांव बिहार के गया जिले के सलईया गांव से सटा है। इसके अलावा जैप-8 के मसुरिया पीकेट का भी अवलोकन किया। चेकपोस्ट का जायजा लेने के क्रम में आयुक्त ने कहा कि चेक पोष्ट पर विशेष चौकसी बरतना आवश्यक है, ताकि संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की सख्ती से संक्रमण के खतरे से बचा जा सकता है। आयुक्त ने चेकपोस्ट पर पूरी सख्ती बरतते हुए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का चेकपोस्ट पर ही कोविड जांच करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने आमजनों से भी कोविड-19 से बचाव को लेकर टीकाकरण करने, संक्रमण से बचने के लिए एहतियायत बरतते हुए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर या साबुन-पानी से हाथों की सफाई करते रहने, भीड़ नहीं लगाने एवं अन्य एहतियायत बरतने की अपील की। आयुक्त ने टीकाकरण को लेकर किसी अफवाह या अंधविश्वास में नहीं पड़ने की बातें कही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण सुरक्षित है। टीका लेने से संक्रमण का खतरा कम रहता है। डीआईजी ने कहा कि राज्य सरकार के गाइडलाइन का सभी सख्ती से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। जिला, प्रमंडलवासियों एवं स्थानीय व्यक्ति को संक्रमण से बचाना चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं जवानों की ज्यादा जिम्मेदारी है। वे पूरी मुस्तैदी से कर्तव्य पालन का निदेश दिया। उन्होंने राज्य सरकार के गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कर लोगों को संक्रमण से बचाव का निदेश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵