back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों के लिये घड़ियाली आंसू बहाना बन्द करे भाजपा : राजद

रांची, 18 मई (हि. स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने भाजपा की ओर से किसानों के लिये एक दिवसीय वर्चुअल धरना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा कि भाजपा किसानों के लिये घड़ियाली आंसू बहाना और ढोंग करना छोड़े। भाजपा के चाल चरित्र व दोहरे नीति से देश की जनता वाकिफ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों द्वारा अपनी मांगो के लिए जब दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तो किसानों के साथ केन्द्र सरकार का क्या बर्ताव रहा किसी से छुपा हुआ नहीं है। किसान अन्दोलन में कितने किसान भाई हताहत हुए, कितने किसान भाई अपनी मांग के लिये लड़ते लड़ते दम तोड़ दिये, लेकिन केन्द्र की निर्लज सरकार एक न सुनी। ठण्ड के मौसम में भी केन्द्र सरकार ने इनके आसियाना तक को तहस नहस कर दिया। ठण्ड में किसान भाई -बहन किस तरह अन्दोलन करते रहे, लेकिन केन्द्र की सरकार एक न सुनी। भाजपा सरकार ने किसानों को ठगने, धोखा देने और कमर तोड़ने का काम किया है। अब जब पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। तब ध्यान भटकाने के लिये इन्हें किसानों की चिंता सताने लगी। इतने दिनों तक भाजपा चिंता मुक्त थी। कुमार ने कहा कि महागठबन्धन की सरकार जैसे ही झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी। सबसे पहले किसानों के हित में रैयत व गैर रैयत के 50 हजार का ऋण माफी की गई। किसानों के हित में राज्य सरकार ने फसल बीमा योजना के जगह झारखंड राज्य फसल राहत योजना लाने का निर्णय लिया, जिसके तहत राज्य सरकार बीमा कम्पनियों को पैसा नहीं देकर सीधे किसानों के खाते में पैसा देगी, ताकि किसानों के फसल के हुए नुकसान की भरपाई हो सके। इसलिये भाजपा किसानों के लिये झूठी चिंता छोड़े। कुमार ने कहा कि भाजपा को गुमराह करने से जनता गुमराह होने वाली नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵