bikers-gang-snatches-chain-of-two-lakh-rupees-from-woman39s-neck
bikers-gang-snatches-chain-of-two-lakh-rupees-from-woman39s-neck

बाइकर्स गिरोह ने महिला के गले से दो लाख रुपये का चेन झपटा

06/05/2021 धनबाद, 06 मई (हि. स.)। बाइकर्स गिरोह ने गुरुवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) से सेवानिवृत्त विजय कुमार की पत्नी के गले से करीब दो लाख रुपये की सोने की चेन झपट लिया। जानकारी के अनुसार सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित शीतल समुन्द्र अपार्टमेंट में अपने पति के साथ रह रही निरुपमा आज सुबह किसी काम से अपने फ्लैट से बाहर निकली थी। वह पैदल ही अपार्टमेंट परिसर से अभी बाहर निकल ही रही थी कि तभी वहाँ पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने का चेन छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक छिनतई करने वाले दोनों बदमाश फरार हो चुके थे। घटना के बाद उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी सरायढेला थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी आर रामकुमार और एएसपी मनोज स्वर्गियरी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in