back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand News: झारखंड में ‘INDIA’ गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सीपीआई ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Indi alliance: झारखंड में 'INDIA' गठबंधन में दरार आ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। गठबंधन से अलग होकर चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

रांची, (हि.स.)। झारखंड में आईएनडीआईए गठबंधन में दरार आ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। सीपीआई ने गठबंधन से अलग होकर चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर यह फैसला किया है।

पार्टी कुछ और सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी

पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी पत्र के अनुसार, पलामू से अभय भुइयां, लोहरदगा से महेंद्र उरांव, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार किस्कू उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी के सचिव महेन्द्र पाठक और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि पार्टी कुछ और सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

सीपीआई ने रखा था सिर्फ एक सीट हजारीबाग देने का प्रस्ताव

पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि पहले हमारी पार्टी गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब हम स्वतंत्र रूप से झारखंड के चुनाव मैदान में हैं। हमने गठबंधन के तहत सिर्फ एक सीट हजारीबाग देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने राज्य कमेटी को इसपर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था।

हजारीबाग सीट पर सीपीआई के भुवनेश्वर मेहता वर्ष 1991 और 2004 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसी आधार पर पार्टी इस सीट पर दावेदारी कर रही थी।

वामपंथी दलों में मात्र सीपीआई एमएल को मिली एक सीट

आईएनडीआईए गठबंधन में इस बार हजारीबाग सीट कांग्रेस को दी गई है, जहां से मांडू क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल उम्मीदवार बनाए गए हैं। गठबंधन ने राज्य में सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तैयार किया है, उसमें वामपंथी दलों में मात्र सीपीआई एमएल को कोडरमा की एक सीट दी गई है। इस सीट पर बगोदर क्षेत्र के सीपीआई एमएल विधायक विनोद सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं।

सीपीआई ने मांगी थी सिर्फ हजारीबाग सीट

सीपीआई की ओर से गठबंधन में से सिर्फ हजारीबाग लोकसभा सीट मांगी गई थी। पार्टी की ओर से तर्क दिया गया था कि हजारीबाग से सीपीआई के पूर्व राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता दो बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी का वहां व्यापक जनाधार है, इसलिए हजारीबाग सीट पर सीपीआई का दावा बनता है लेकिन गठबंधन में हजारीबाग सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। कांग्रेस ने विधायक जेपी पटेल को हजारीबाग से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद सीपीआई ने गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...