back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैंक ने सीएसआर के तहत जिला प्रशासन को दिए 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

रांची, 22जून (हि.स.)। कोविड-19 से जंग में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक आगे आया है। बैंक की सीएसआर संस्था आईसीआईसीआई फ़ाउन्डेशन ने ज़िला प्रशासन को 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से नवनीत सिंह गांधी, रीजनल हेड, गवर्मेंट बैंकिंग, राकेश कुमार रीजनल हेड रीटेल ने उपायुक्त छवि रंजन को कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए । ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 10 एलपीएम यानी 10 लीटर पर मिनट क्षमता वाले हैं। मौके पर उपायुक्त छवि रंजन ने आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर के तहत किए गये इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे रांची ज़िला प्रशासन को कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन में काफ़ी सहायता मिलेगी। उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि बैंक द्वारा सीएसआर के तहत दिए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग सदर अस्पताल रांची में किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵