back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अर्जुन मुंडा ने वितरण के लिए उपलब्ध कराये दस हजार मास्क

14/05/202 खूंटी, 14 मई(हि. स.)। जिले के तोरपा विधानसभा क्षेत्र में वितरण करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और सांसद प्रतिनिधियों को जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने 10 हजार मास्क उपलब्ध कराये। जिले भर के लोग कोरोना महामारी से बचें, इसके लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। अर्जुन मुंडा के दिशा निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि जिले भर के कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में वितरण करने के लिए मास्क उपलब्ध करा रहे हैं। शुक्रवार को तोरपा में एक कार्यक्रम में तोरपा, तपकरा, रनिया और गोविंदपुर मंडल में वितरण के लिए मास्क उपलब्ध कराये गये। मौके पर मनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों को बताया कि वे गांवों में जाएं और मास्क के वितरण के साथ ही कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक कोरोना जांच नहीं करायी है, वे तुरंत जांच कराये। गांव में जाएंगे लोगों को जागृत करेंगे साथ ही ही यह बताएंगे की वैक्सीन लेना जरूरी है और कोरोना का जांच नहीं कराए हैं वह अवश्य ही जांच करा लें। मौके पर सांसद के रेलवे विभाग प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि भागीरथ राय, सांसद के ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधि नीरज पाढ़ी, जिला खाद्य आपूर्ति सांसद प्रतिनिधि प्रेम कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध जायसवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक तिग्गा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज जयसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵