back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेत्री अमीषा पटेल के धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट में दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

रांची, 24 फरवरी (हि.स.)। झारखंड हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी व चेक बाउंस से जुड़े मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल को मिली राहत को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में बुधवार को मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों से पूछा है कि क्या इस मामले को मध्यस्थों के जरिए खत्म किया जा सकता है? इस बिंदु पर दोनों पक्षों को दो सप्ताह के अंदर अदालत को सूचित करना है। अब इस मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने याचिका दायर कर निचली अदालत में उनके खिलाफ दाखिल शिकायतवाद को निरस्त करने की मांग की थी। उन्होंने हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। इस मामले में पूर्व में अदालत ने अमीषा पटेल को अंतरिम राहत देते हुए उनके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश पारित किया था। यह मामला वर्ष 2017 का है। इसमें हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई थी। फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला था। फिल्म देशी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था। इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे की मांग की थी।अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से लेकर आज तक कई एक्ट्रेसेस आईं जिहोंने अपनी एक्टिंग का जादू ऐसा चलाया की लोग...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵