back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साईं हेल्थ केयर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर होगी कार्रवाई : एसडीओ

-सीओ ने सौंपी जांच रिपोर्ट, ऑडियो क्लिप में अस्पताल के कर्मचारियों की है वार्ता रामगढ़, 29 मई (हि.स.)। रामगढ़ के साईं हेल्थ केयर अस्पताल पर एक बार फिर गाज गिरी है। इस अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। शनिवार को एसडीओ कीर्ति श्री ने बताया कि अंचल अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में गठित जांच दल ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। उस जांच रिपोर्ट के अनुसार साईं हेल्थ केयर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक ने ना सिर्फ सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया है, बल्कि उनके द्वारा मरीजों को साजिश के तहत लूटे जाने का कार्य किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर लीक हुए ऑडियो क्लिप की जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि अस्पताल के ही कर्मचारियों और प्रबंधन के सदस्यों के द्वारा आपस में बातचीत की जा रही थी, जिसमें भर्ती मरीजों के बिल में दवाइयों की मोटी रकम जोड़ी जानी थी। इसके अलावा चिकित्सक ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि प्रबंधन के लोगों के द्वारा और अस्पताल कर्मचारियों के द्वारा गलती की गई है। एसडीओ ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बावजूद मरीजों का इलाज वहां हो रहा था। इस बात पर भी जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब अस्पताल को बंद करने का आदेश जारी किया गया था, तब वहां मरीजों का इलाज होना पूरी तरीके से गलत है। इन सभी बिंदुओं के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵