back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

15/05/2021 बोकारो, 15 मई (हि. स.)। फुसरो पिछरी निवासी बबलू कुमार अग्रवाल ने बोकारो उपायुक्त को पत्र लिखकर अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो के डॉ शिल्पी आनंद पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिससे उसकी पत्नी की जान चली गई। उसने आरोप लगाया है कि 5 अप्रैल को अनुमंडलीय अस्पताल में मेरी पत्नी अंजलि देवी ने रात्रि 12.40 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म देने के उपरांत उसे दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। प्रसव होने के बाद मेरी सास गुड़िया देवी से अस्पताल प्रबंधन ने गंदगी साफ करवाया। रात्रि 1:30 बजे मेरी पत्नी का ब्लडिंग होने लगा। ब्लडिंग के बाद मेरी सांस नर्स से संपर्क की। इसके पश्चात डॉ ने तीन तरह के इंजेक्शन लाने को बोली, पर बडे ही मशक्कत से दो ही इंजेक्शन मिल पाया। इंजेक्शन देने के बाद डॉ शिल्पी आनंद ने चास सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसने बताया कि जो एंबुलेंस मुझे दिया गया उसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। जब सदर अस्पताल पहुंचा तो डॉ ने कहा कि मरीज का सारा खून बह चुका है, इस कारण शरीर पूरा ठंडा हो गया है।. वहां के डॉक्टर ने कहा कि यह खून की व्यवस्था नहीं है इस कारण इसे बीजीएच ले जाए।. जिस एंबुलेंस से गया उसका पूरा गंदगी मेरी सास से साफ करवाया गया।. उस अस्पताल से एंबुलेंस मांगा तो मना कर दिया गया। मेरी रिक्वेस्ट के बाद 700 रुपए में एंबुलेंस का व्यवस्था करवा दिया। जब बीजीएच अस्पताल ले गया तो डॉक्टर ने कहा इसकी मृत्यु एक घंटे पहले ही हो चुकी है। उसने उचित कार्रवाई करते हुए बच्ची और अपने को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही. कहा कि पत्नी की मृत्यु और नवजात शिशु की देखभाल करने के कारण 14 मई को आवेदन दे रहा हूं। डॉक्टर ने आरोप को बताया निराधार इस मामले में डॉ शिल्पी आनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सारा आरोप निराधार है। बताया कि उस रात मेरी नाइट शिफ्ट होने थी और मैं अस्पताल नहीं थी। डिलीवरी होने के बाद उसे दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया था।. दूसरे कमरे में मरीज का ब्लीडिंग प्रारंभ हो गया।. मैं तुरंत नर्स से कुछ दवा मांगी, पर सारा दवा नहीं मिल पाई।. स्थिति नाजुक देखते हुए तुरंत उसी समय रेफर लेटर बनाने को बोल दिया। मैं स्वयं मरीज की मसाज कर रही थी, जिससे ब्लीडिंग रुके। साथ ही. कहा कि बार-बार अटेंडेंट को बोल रही थी की मरीज की स्थिति नाजुक है, तुरंत 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुला ले। अस्पताल कर्मी ने मेरे उसके मोबाइल से 108 कॉल कर एंबुलेंस बुलाया।. उसके पति को कुछ दवा लाने को बोली। वह बगल में ही दवा लाने गया और वहां से भी आने कि उसे देरी हो रही थी। उस समय तक लगातार मैं पेशेंट का मशाज कर रही थी।. एंबुलेंस में मरीज के साथ जाने से भी उसका पति मना कर रहा था।. उसके पति को जबरदस्ती एंबुलेंस से भेजा गया।. इन सब में मेरी कहीं कोई गलती नहीं है।अब ये जांच का विषय है कि कौन सही है और कौन गलत है। हिन्दुस्थान समाचार /अनिल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस 19 के फिनाले से निकलकर पवन सिंह क्यों पहुंचे मुंबई क्राइम ब्रांच? जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह, बिग बॉस 19 के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ मंच साझा करने...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵