abvp-organized-unit-darshan-in-memory-of-hull-revolution-day
abvp-organized-unit-darshan-in-memory-of-hull-revolution-day

अभाविप ने हूल क्रांति दिवस की याद में इकाई दर्शन का किया आयोजन

रामगढ़, 30 जून (हि.स.)। जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हूल क्रांति दिवस की याद में इकाई दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। आदिवासियों ने 30 जून को ही हूल क्रांति की थी। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस क्रांति के नेतृत्वकर्ता महान स्वतंत्रता सेनानी " सिद्धो - कान्हू " के तस्वीर पर पुष्पांजलि से कार्यक्रम का शुरू किया। इस दौरान वक्ताओं ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के ऐतिहासिक महत्व तथा इस क्रांति में बलिदान हुए 20,000 सेनानियों के देश के प्रति सर्वस्व समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए गौरव का दिन है। क्योंकि अंग्रेज़ो के खिलाफ आज़ादी की बिगुल सबसे पहले झारखंड के वीर सपूत सिद्धू कान्हू और चांद भैरव ने फूंकी थी। उन्हीं सेनानियों के बलिदान का प्रतिफल है कि आज हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रो. मधू सिंह ने किया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित बैठक में कोरोना से उत्पन्न परिस्थिति का शैक्षणिक व आर्थिक पहलुओं का आंकलन किया गया। कोरोना काल में चल रहे सेवा कार्य की समीक्षा भी हुई। मौके पर नगर सह मंत्री हिमांशु श्रीवास्तव, अभिषेक पांडे, रूचि कुमारी, नगर छात्रा प्रमुख रश्मि कुमारी, अंजनी मेहता, स्मृति सौरभ , नगर संगठन मंत्री विक्रम राठौर , नगर एस.एफ.डी. प्रमुख यश व रिया मुखर्जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in