323-lakh-fine-recovered-for-violation-of-health-safety-week
323-lakh-fine-recovered-for-violation-of-health-safety-week

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन मामले में 3.23 लाख का वसूला गया जुर्माना

रांची, 26 मई (हि.स.)। झारखंड पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने और बिना मास्क के लोगों से तीन लाख 23 हजार 550 रुपये जुर्माना वसूला गया। राज्य भर से 455 लोगों ने स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन )का उल्लंघन किया। राज्य के 895 स्थानों पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया। उल्लंघन मामले में एक लाख 86 हजार 850 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क पहने वाले 2579 लोगों को जांच की गयी। इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों से एक लाख 36 हजार 700 रुपये वसूला गया। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के उल्लंघन को लेकर राज्य में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in