back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में 3100 होमगार्ड जवानों की हुई तैनाती

रांची, 21 मई (हि.स.)। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से राज्य भर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इस दौरान सख्ती बरतने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की सभी जिलों में तैनाती की गई है। साथ ही राज्य के सभी जिलों में विधि व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्ड के जवानों को भी लगाया गया है। 3100 होमगार्ड जवानों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इनमें रांची 200, खूंटी100, रामगढ़100, लोहरदगा100, गुमला100, सिमडेगा 100, जमशेदपुर 200,चाईबासा100, सरायकेला 100, धनबाद200, बोकारो200, पलामू 200,गढ़वा100, लातेहार100, हजारीबाग 200, चतरा 100,कोडरमा100, गिरिडीह 200,दुमका100, जामताड़ा 100,साहेबगंज 100,पाकुड़ 100, गोड्डा100 और देवघर 100शामिल है। आईजी अभियान एवी होमकर ने सभी जिले के एसपी को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड जवानों का उपयोग करने को कहा है। यह प्रतिनियुक्ति स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह तक की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की स्वीकृति के बाद तैनाती की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

वर्दी हुई शर्मसार, अब महिला होमगार्ड भी सुरक्षित नही, चलती एंबुलेंस में बेहोश महिला पेशेंट के साथ किया रेप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के गया जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां होमगार्ड भर्ती की दौड़ में आई महिला के बेहोश...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵