10/04/2021 सिमडेगा, 10 अप्रैल (हि .स.) । जिले में कोरोना के 26 नये मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को ट्रुनेट जांच मशीन से सिमडेगा जिला में 26 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। पॉजिटिव पाये गये लोगों में पालकोट से दो, रांची से एक, सिमडेगा से 13, जलडेगा से एक, बोलबा से तीन, कोलेबिरा से एक एवं ठेठईटांगर से एक व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अबतक कुल 2219 केस पाये गए हैं., जिसमें से 2117 व्यक्ति स्वस्थ हो गये है। कोरोना से जिले में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान समय में एक्टिव केस की संख्या 95 है। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत





