back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांस काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल

गोड्डा, 18 मई (हि.स.)। जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराडीह गाँव में एक विवादित जमीन से बांस काटने के दौरान दो परिवारों मे जमकर मारपीट हुई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल रीना कुमारी (16 वर्ष), आनंद मड़ैया (32 वर्ष), राजा मड़ैया (65 वर्ष) एवं बिपिन मड़ैया (60 वर्ष) को बेहतर उपचार के लिए गोड्डा भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राजा मड़ैया द्वारा विवादित जमीन पर लगे बांस को काटे जाने पर दूसरे पक्ष के विपिन मड़ैया सहित कई लोगो ने विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान जिसे जो हाथ लगा उसी से एक दूसरे पर चला दिया। मारपीट में पहले पक्ष के तीन लोग राजा मड़ैया (65) आनंद मड़ैया (32) वीरेंद्र मड़ैया (21), जबकि दूसरे पक्ष से बिपिन मडैया (60) सिकंदर मडैया (50) राजेश मडैया (16) रीना (15) संतोष मड़ैया(22) जयमाला देवी( 25) झिंगा मडैया (50) फूलचंद मडैया (47) सहित कुल 8 लोगों को चोटें आई है। थाना प्रभारी नारायण तुबिद ने बताया कि दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵