back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू की विशाल पर्यटन क्षमता का दोहन नहीं हुआ: वीरेंद्र जीत

जम्मू, 25 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष सरदार वरिंदरजीत सिंह ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में अपने सहयोगियों के साथ जम्मू की विशाल पर्यटन क्षमता पर चर्चा करते हुए कहा कि अन्य क्षेत्रों की तरह जम्मू के पर्यटन क्षेत्र को भी कश्मीर केंद्रित सरकारों द्वारा अनदेखा किया गया है। सरदार वरिंदरजीत सिंह ने कहा कि जम्मू के लगभग हर जिले में ऐसे कई स्थान हैं जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से कश्मीर के स्थानों पर सरकारों का ध्यान गया और उन्हें पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया गया और दर्शाया गया। भाजपा नेता ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस, नेकां और पीडीपी अपने दम पर या अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन में सत्ता में थीं और उस समय के प्रत्येक शासन में कश्मीर के लिए वास्तविक प्यार और चिंता थी और जम्मू से सभी मामलों और स्तरों पर भेदभाव किया गया। सिंह ने कहा कि जम्मू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में एकमात्र गंभीर विचार भाजपा द्वारा गठबंधन सहयोगी के रूप में सरकार में रहते हुए दिया गया था। सिंह ने कहा कि जम्मू की गंडोला परियोजना, वैष्णो देवी केबल कार परियोजना को सत्ता में रहते हुए भाजपा के प्रयासों से मंजूरी दी गई थी। वहीं केंद्र में भाजपा सरकार के दौरान मानसर झील और देविका नदी के विकास के लिए काम शुरू किया गया था। इन परियोजनाओं में साहसिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। सिंह ने कहा कि इसी तरह से जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले कई स्थल हें जिनकों विकसित किए जाने की आवश्यकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

जनवरी में घूमने लाक भारत के सबसे लोकप्रिय स्थल – जहां दुनिया भर के लोग आते हैं

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्‍क । जनवरी भारत में यात्रा का सबसे शानदार महीना माना जाता है। यह समय ठंडी हवाओं, धूप की हल्की गर्मी...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...