back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिसमस और नए साल पर जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Jammu & Kashmir: इस साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर श्रीनगर की सर्दियां शानदार होंगी। नए साल की पूर्व संध्या के लिए गुलमर्ग और पहलगाम के होटल पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।

श्रीनगर, हि.स.। इस साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर श्रीनगर की सर्दियां शानदार होंगी। नए साल की पूर्व संध्या के लिए गुलमर्ग और पहलगाम के होटल पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। मौजूदा सर्दियों में स्थानीय आबादी के लिए सम्मानजनक आजीविका मुहैया कराने के लिए ऑफबीट गंतव्यों को भी बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं।

होटल और रिसार्ट पहले से ही बुक हो चुके

पर्यटन और संस्कृति सचिव जम्मू-कश्मीर सैयद आबिद रशीद शाह ने आज श्रीनगर में एसपीएस संग्रहालय में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गुलमर्ग और पहलगाम के होटल और रिसार्ट क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के लिए पहले से ही बुक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से हम जम्मू-कश्मीर में घरेलू और विदेशी दोनों तरह के पर्यटकों का आगमन देख रहे हैं, यह सर्दी एक बड़ी सफलता होगी।

जम्मू और कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत

सचिव पर्यटन ने कहा कि कई गंतव्य पहले ही बुक हो चुके हैं, जो जम्मू और कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के हितधारकों ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यहां गर्मजोशी भरा आतिथ्य और अनुकूल माहौल मौजूद है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रशासन ने स्थानीय आबादी की आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑफबीट गंतव्यों को प्राथमिकता दी है।

बॉर्डर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया गया

उन्होंने कहा कि बॉर्डर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया गया है। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पारंपरिक स्थलों के अलावा प्रशासन सोनमर्ग, भद्रवाह, सनासर जैसे स्थानों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च में भी जमेगी बर्फ की महफिल! गर्मियों से पहले इन 5 हिमालयी डेस्टिनेशंस पर लें विंटर का आखिरी रोमांच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों की आहट के बीच अगर आप आखिरी बार बर्फबारी का नजारा देखना चाहते हैं, तो मार्च का महीना अभी भी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...