back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Tips : घूमने का है प्लान तो ये पांच जगह करें एक्सफ्लोर, मिलेगा अलग सुकून

हर महीने घूमने का अपना एक ही अलग मजा होता है। अगर ऐसे में सर्दियों का महीना आ जाए तो ट्रैवलिंग का मजा दुगना हो जाता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: दिसंबर साल का अंतिम महीना होता है।  और लगभग हर कोई इस आखिरी महीने को अपनी हसीन यादों के साथ यादगार बनाना चाहता है। दिसंबर के महीने में सर्दी अपने पीठ पर होती है और ऐसे में बर्फ भी बहुत गिरती है तो घूमने का मजा ही अलग होता है। दिसंबर के महीने में लोग नए साल और क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए ट्रैवल का प्लान करने लगते हैं। ऐसे में इन घुमक्कड़ों को किसी न किसी जगह पर घूमने के लिए कोई बेस्ट जगह तलाश होती है।  अगर आप दिसंबर के महीने में घूमना चाहते हैं तो हम आपको पांच ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में बात बताएंगे। जहां घूमने के बाद आपको एक अलग एहसास होगा।

कसोल

सर्दियों में कसोल जाना आपके लिए  एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। कसोल के नजारे बेहद सुंदर होते हैं। इन खूबसूरत वादियों के बीच आप खुद की तस्वीर क्लिक कर अपनी यादों को समेट सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली से कसोल की दूरी लगभग 482 किलोमीटर है। लगभग 10  घंटे के इस सफर को तय करके कसोल पहुंचा जा सकता है। कसोल का सफर काफी अच्छा और  खुशनुमा रहता है। आप यहां कई हिल स्टेशन और ऊंची ऊंची पहाड़ियां देख सकते हैं।

ऋषिकेश

एडवेंचर एक्टिविटीज मंदिर घाट के खूबसूरत नजारों के लिए ऋषिकेश नाम सबसे पहले आता है।  अगर आपको धार्मिक स्थलों पर जाने का शौक है तो आप ऋषिकेश विजित कर  सकते हैं। यहां पर आप पहाड़ियों से आने वाली ठंडी हवाओं को मजा ले सकते हैं। 

जैसलमेर

दिसंबर के महीने में पर्यटकों के घूमने की संख्या में काफी बढ़ जाती है। जैसलमेर राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की खास बात यह है कि यहां के महल , किले  बलुआ पत्थर से बने हैं। जो देखने में काफी अद्भुत लगते है।  जिनकी वजह से इसे सोने के शहर के रूप में भी जाना जाता है। जैसलमेर का किला कोठारी के पत्तों की हवेली यहां के मुख्य आकर्षण केंद्र है। अगर आप जैसलमेर घूमने का प्लान बना रहे तो बहुत अच्छा है।

मनाली

हिमाचल प्रदेश में एक और डेस्टिनेशन है। जिसे दिसंबर के महीने में ज्यादातर पर्यटक एक्सप्लोर करते हैं। इस शांत हिल स्टेशन की सुंदरता पर्यटकों को  खूब पसंद आती है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें है। दिसंबर के महीने में आप इस जगह को चुन सकते हैं।

शिमला

पहाड़ियों की रानी शिमला एक ऐसी जगह है। जहां हरी भरी हरियाली के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने में काफी अद्भुत नजारा लगता है। यहां का ठंडा और प्रदूषण फ्री वातावरण लोगों को पसंद आता है। दिसंबर के महीने में बर्फबारी भी खूब होती है। यही वजह है कि लोग दिसंबर के महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए शिमला का टूर करते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵