जम्मू, 26 जून ( हि स ) । कोविड मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर शोपियां जिला पुलिस ने शनिवार को 98 लोगों पर कुल 12300 रुपए के जुर्माने के साथ चालान किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 10 वाहन भी ज़ब्त किए हैं। शोपियां जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने शनिवार को कोरोना मानकों के उल्लंघन को लेकर 98 लोगों पर 12,300 रुपए का जुर्माना किया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 10 वाहन भी ज़ब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि उलंघन करने वालों के खिलाफ पूरे जिले में यह अभियान जारी रहेगा। लोगों से कोरोना मानकों को सख्ती से पालन करने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा की यह मानक लोगों की भलाई तथा कोराना से सुरक्षा के लिए ही हैं। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान




