कठुआ, 15 मार्च (हि.स.)। एक तरफ पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी युनियन की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालांकि कठुआ शहर कोरोना मुक्त हो चुका था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इक्का-दुक्का पॉजिटिव केस आना शुरू हो गए हैं। नगर परिर्षद में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बेनर तलें सफाई कर्मचारी युनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर 15वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। वहीं 15वें दिन जारी हड़ताल के चलते पूरा शहर गंदगी से पट गया है। हर एक चैक चैराहों पर पड़े डस्टविन कूड़े करकट से भरे पड़े हैं, गली मौहलों की नालियंा गंदगी से जाम हो चुकि हैं, जिससे बिमारी का खतरा भी मंडराने लगा है। एक ओर जहंा दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं जगह जगह गंदगी फैलने से बदबू का आलम भी बना हुआ है। आज की स्थिती यह है कि पूरा शहर गंदगी से घिरा हुआ है। वही प्रदर्शनकारियों का नेतृत्त्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले काफी समय से हमारी मांगे निलंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगों को आनदेखा किया जा रहा हैं। जब तक हमारी मागें पूरी नही होती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को नगर परिषद परिसर में धरने के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाऐ, दूसरा ढाई दिन का वेतन और तीसरा एसआरओ 43 लागू किया जाऐ। हालंाकि नगर परिषद अध्यक्ष ने ढाई दिन का वेतन देने की मांग को पूरा करने का अश्वासन दे दिया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि जबतक उनकी तीन मांगों को नहीं माना जाएगा तक तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। जब शहर में सफाई व्यस्था चरमराई तो सरकार द्वारा अश्वासन देकर हमारी हडताल खत्म करवा दी गई थी, लेकिन इस वार एैसा नही होगा। जब तक हमारी मंागें पूरी नही होती तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के बाकी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि बाकी सदस्य भी इस काम छोड हडताल का समर्थन करे। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी अश्वासन से बात नहीं बनेगी और मांगे पूरी होने के बाद ही हमारी हड़ताल खत्म होगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵




