back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सफाई कर्मचारी युनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

कठुआ, 2 मार्च (हि.स.)। नगर परिर्षद में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बेनर तलें सफाई कर्मचारी युनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। वही प्रदर्शनकारियों का नेतृत्त्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले काफी समय से हमारी मांगे निलंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार द्वारा हमारी मांगों को आनदेखा किया जा रहा हैं। जब तक हमारी मागें पूरी नही होती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मंगलवार को नगर परिषद परिसर में धरने के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि तो सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाऐ, दूसरा ढाई दिन का वेतन और तीसरा एसआरओ 43 लागू किया जाऐ। जबतक उनकी तीन मांगों को नहीं माना जाएगा तक तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। जब शहर में सफाई व्यस्था चरमराई तो सरकार द्वारा अश्वासन देकर हमारी हडताल खत्म करवा दी गई थी, लेकिन इस वार एैसा नही होगा। जब तक हमारी मंागें पूरी नही होती तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के बाकी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि बाकी सदस्य भी इस काम छोड हडताल का समर्थन करे। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी अश्वासन से बात नहीं बनेगी और मांगे पूरी होने के बाद ही हमारी हड़ताल खत्म होगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

आज बैंक यूनियंस की हड़ताल, देशभर में ग्राहकों को ATM से लेकर चेक क्लियरेंस तक हो सकती है दिक्कत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यदि आप आज 27 फरवरी को किसी सरकारी बैंक में काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...