Weather Alert: मौसम विभाग का जम्मू और कश्मीर के लिए अलर्ट, बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना

बारिश और आंधी के पूर्वानुमान के बीच जम्मू और कश्मीर में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा है।
बारिश और आंधी के पूर्वानुमान के बीच जम्मू और कश्मीर में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज
बारिश और आंधी के पूर्वानुमान के बीच जम्मू और कश्मीर में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज

जम्मू, एजेंसी । बारिश और आंधी के पूर्वानुमान के बीच जम्मू और कश्मीर में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं लेकिन बीच-बीच में निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी बरकरार है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर और जम्मू क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 15-16 मई के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जबकि 17-19 मई को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह तक किसी भी बड़ी बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 8.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 5.0 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 6.7 डिग्री सेल्सियस कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे), बटोत में 14.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक), कटरा में 20.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 11.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे) दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in