back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलवामाः एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

पुलवामा, 02 अप्रैल (हि.स.)। पुलवामा जिले के घाट मोहल्ला काकापोरा इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभीतक एक आतंकी को ढेर कर दिया है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिनके साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। वहीं, शरारती तत्वों को मुठभेड़ स्थल से दूर रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलवामा में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि घाट मोहल्ला में कुछ आतंकी देखे गए हैं तो पुलिस ने एसओजी, सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंच घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभीतक एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकी की पहचान फिलहाल नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...