back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से लोगों को मिली राहत

जम्मू 13 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। जम्मू में लू और लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को शनिवार देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से काफी हद तक राहत मिली है। रविवार सुबह तक यह बारिश जारी रही। वहीं मौसम विभाग ने आज यानि रविवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। विभाग के अनुसार अब 16 जून तक बीच.बीच तेज हवा और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद करीब एक सप्ताह बाद जम्मू का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया है। वहीं रविवार सुबह का मौसम राहत भरा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में मानसून पहुंचने का सही समय 27-28 से जून है लेकिन जम्मू में जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून पहुंच जाता है। इससे करीब दस दिन पहले स्थानीय बारिश शुरू हो जाती है। इस वर्ष मानूसन समय से पहले पहुंचने की उम्मीद की जा रही है तो स्थानीय बारिश भी जल्द शुरू हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵