back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एन.जी.ओ, एन्टी क्राइम टीम ने गवर्नमेंट स्कूल के बच्चों में बांटे मास्क, नोटबुक्स और सॉक्स

जम्मू, 05 मार्च (हि.स.)। सरकारी स्कूलोँ को बढ़ावा देने के मकसद से एन.जी.ओ, एन्टी क्राइम टीम द्वारा पंचायत पंडोरियाँ के अंतर्गत आते गवर्नमेंट स्कूल ब्रह्मणा के बच्चों में स्कूल नोटबुक्स, सॉक्स, स्कूल बैग और कोविड-19 से बचाव के लिए बच्चों में फेस मास्क बांटे गए। यह कार्यक्रम संस्था के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता की देख-रेख में आयोजित था जिसमे पंचायत पंडोरियाँ के सरपँच प्रीतम चंद भी मौजूद थे, जिसमे बच्चों में नोटबुक्स और सॉक्स बांटी गई। संस्था के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता का कहना था कि संस्था ने सामग्री बांटने में किसी भी सरकारी विभाग से मद्दद नही ली है और एन.जी.ओ, एन्टी क्राइम टीम बिना किसी सरकारी मद्दद के जमीनी स्तर पर काम करती है और जरूरतमंद लोगों की मद्दद करने में विश्वास करती है। वहीं स्कूल के इंचार्ज अशोक कुमार व स्टाफ मेंबर्स ने भी एन.जी.ओ, एन्टी क्राइम टीम के काम को सराहा और कहा कि वह संस्था के काम को हमेशा सहयोग करेंगे। स्कूल के बच्चे इस आयोजन से बहुत खुश नजर आए। संस्था के चेयरमैन शाम लाल गुप्ता ने कहा की संस्था हर क्षेत्र में हर जगह ये नोटबुक्स बांटेगी और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी ,और उनकी पढ़ाई में कोई कमी ना आए इस लिए बच्चों के लिए स्कूल सूट,व् स्कूल बैग्स भी बांट रही है। संस्था में चेयरमैन शाम लाल गुप्ता के साथ संसार चंद, राकेश कुमार, नेहा मेहरा, स्मृति, भारती, राजेश कुमार,जोगिंदर सिंह, तुषार डिगरा, व अन्य लोग शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵