back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगमोहन के निधन पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक प्रकट किया

जम्मू, 04 मई (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जगमोहन ने सोमवार रात नई दिल्ली में अंतिम सांस ली । प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट के जरिये कहा कि उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि सर्वशक्तिमान दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें। मनोज सिंहा ने अपने ट्वीट में लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह एक महान दूरदर्शी, गतिशील और प्रभावी प्रशासक थे। जगमोहन जी को उनके महान योगदान, जम्मू-कश्मीर में सुधार और समाज की सेवा के लिए उनके द्वारा किये गये अथक प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जगमोहन ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में 1984 से 1989 तक और दूसरी बार 1990 में जनवरी से मई तक अपनी सेवाएं दी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर सवाल, उमर अब्दुल्ला बोले- ‘सिर्फ कोर्ट ही अंतिम फैसला करें..’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर की सियासत में इस समय हलचल तेज हो गई है। हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...
spot_img

Latest Stories