back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Car Accident: क्रेटा गाड़ी के खाई में गिरने से एक की मौत, 2 घायल

Car Accident in Udhampur: उधमपुर के पंचैरी तहसील के मौंगरी गांव के पास देर रात को एक क्रेटा कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई

उधमपुर, हिन्दुस्थान समाचार। उधमपुर के पंचैरी तहसील के मौंगरी गांव के पास देर रात को एक क्रेटा कार के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार जिला अस्पताल उधमपुर में चल रहा है।

गाड़ी असुंतुलित होकर खाई जा गिरी

जानकारी अनुसार एक क्रेटा गाड़ी नंबर जेके02बीएम-3636 में सवार होकर तीन व्यक्ति जोकि बाहरी राज्य में कार्य करते हैं तथा छुट्टियां मनाने हेतु कैंथगली से मौंगरी की ओर जा रहे थे कि मौंगरी के पास अचानक चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। वहीं इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया तथा खुद मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर घायलों व मृतक को बाहर निकाल कर उन्हें जिला अस्पताल उधमपुर में पहुंचाया। यहां पर एक व्यक्ति जिसकी पहचान पवित्र सिंह (25) पुत्र प्रवीण सिंह निवासी लोअर मीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दोनों का इलाज उधमपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रील के जुनून में मौत का खेल, द्वारका में नाबालिग की रफ्तार बनी 23 साल के साहिल की मौत का कारण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुआ सड़क हादसा अब एक बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है। इस दर्दनाक दुर्घटना...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...