back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K News: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी अपने पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

Baramula: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को दो महिलाओं और एक किशोर सहित पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बारामूला, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को दो महिलाओं और एक किशोर सहित पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से ग्रेनेड और पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

ग्रेनेड और पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमोग नागपुरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने बारामूला में सक्रिय लश्कर आतंकवादी और पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ग्रेनेड और पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। एसएसपी ने कहा कि 21 सितंबर को बारामूला पुलिस को जांबाजपोरा निवासी यासीन अहमद शाह पुत्र तारिक अहमद के अपने घर से लापता होने की जानकारी विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से मिली थी। इसके बाद पता चला कि वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर या टीआरएफ में शामिल हो गया है।

1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 8 जिंदा राउंड सहित गोला-बारूद बरामद

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। इसके बाद बारामूला पुलिस, सेना और सीएपीएफ की एक संयुक्त टीम ने टप्पर पट्टन में वाहन चेकिंग के दौरान 22 सितंबर को आतंकवादी यासीन अहमद शाह को पकड़ लिया। उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, 1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 8 जिंदा राउंड सहित गोला-बारूद बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने दूसरे सहयोगी का नाम तकिया वागूरा निवासी परवेज अहमद शाह पुत्र अली मोहम्मद बताया। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया और 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए। एसपी ने कहा कि 23 सितंबर को आतंकवादी यासीन अहमद शाह से पूछताछ के दौरान और उसके खुलासे पर जांबाजपोरा स्थित उसके घर से 1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

खुलासे पर 25 अगस्त को दो हथगोले बरामद किए गए

एसएसपी ने बताया कि मोहम्मद यासीन ने अपने साथियों के नाम निगीना पत्नी मंजूर अहमद लोन निवासी विजीपोरा हाजिन और आफरीना उर्फ आयत पुत्री गुलजार अहमद गनी निवासी पटपोरा शाल्टेंग श्रीनगर बताए। इन दोनों को बाद में पकड़ लिया गया और उनके खुलासे पर 25 अगस्त को दो हथगोले बरामद किए गए। एसपी ने कहा कि इसी बीच यासीन अहमद शाह और परवेज़ अहमद शाह ने पूछताछ के दौरान तकिया वागुरा निवासी मुदासिर अहमद राथर और वागिला वागूरा निवासी शौकत अहमद मलिक को अपना साथी बताया। इन्हें भी गिरफ्तार करके इनके पास से 1 चीनी ग्रेनेड, 1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 8 जीवित राउंड बरामद किए गए।

आरोपी ने अपने साथियों के नाम बताए

एसएसपी ने बताया कि मोहम्मद यासीन ने अपने साथियों के नाम निगीना पत्नी मंजूर अहमद लोन निवासी विजीपोरा हाजिन और आफरीना उर्फ आयत पुत्री गुलजार अहमद गनी निवासी पटपोरा शाल्टेंग श्रीनगर बताए। इन दोनों को बाद में पकड़ लिया गया और उनके खुलासे पर 25 अगस्त को दो हथगोले बरामद किए गए। एसपी ने कहा कि इसी बीच यासीन अहमद शाह और परवेज़ अहमद शाह ने पूछताछ के दौरान तकिया वागुरा निवासी मुदासिर अहमद राथर और वागिला वागूरा निवासी शौकत अहमद मलिक को अपना साथी बताया। इन्हें भी गिरफ्तार करके इनके पास से 1 चीनी ग्रेनेड, 1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल मैगजीन और 8 जीवित राउंड बरामद किए गए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू कश्मीर में LOC पर पाक की नापाक हरकत, देखे गए संदिग्‍ध ड्रोन, भारतीय सेना की सतर्कता के बाद वापस लौटे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵