back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रमजान के पाक महीने में हुरियत कांफ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक की मांग की

श्रीनगर, 16 अप्रैल (हि.स.)। ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस ने शुक्रवार को मीरवाइज मौलवी उमर फारुक की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाक रमजान के दौरान भी कश्मीर के प्रमुख मजहबी नेता को घर में नजरबंद रखा जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। मीरवाइज मौलवी उमर फारुक हुर्रियत के उदारवादी गुट के चेयरमैन हैं। हुर्रियत कांफ्रेंस ने आज अपने एक बयान में कहा है कि पाक रमजान के पहले शुक्रवार को एतिहासिक जामिया मस्जिद का मिंबर खाली रहा है, क्योंकि मीरवाइज मौलवी उमर फारुक घर में नजरबंद होने के कारण अपने मजहबी फर्ज को पूरा करने के लिए मस्जिद में नहीं आ सके। वह कश्मीर के सबसे बड़े मजहबी नेता हैं और जामिया मस्जिद में नमाज ए जुम्मा और अन्य अहम मौकों पर उनका खुतबा होता है। हुर्रियत कांफ्रेंस के मुताबिक, कोरोना महामारी के इस संकट में दुआ की सबसे ज्यादा जरुरत है,मीरवाइज मौलवी उमर फारुक को घर में नजरबंद रखे हुए 20 माह बीत गए हैं। सरकार का यह कठोर रवैया निंदनीय है। हुर्रियत चेेयरमैन को 4 अगस्त 2019 की रात को नजरबंद किया गया था। बीते साल नवबंर में जिला विकास परिषद क चुनावों के मद्देनजर उन्हें प्रशासन ने दोबारा नजरबंद बनाया था और 4 मार्च 2021 को उन्हें दोबारा रिहा करने का फैसला हुआ, लेकिन जामिया मस्जिद में हिंसक प्रदर्शनों के कारण यह टल गया।ं हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...