back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को दी मंजूरी

जम्मू 28 मई (हि.स.़)। शुक्रवार को एक बड़े फैसले में सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एनएचएम के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में पर्याप्त वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में निर्णय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को वित्त वर्श 2021-22 के लिए कार्यक्रम कार्यान्वयन योजना के लिए प्राप्त अनुमोदन में अवगत करा दिया गया है। कोविड-19 पर अंकुश लगाने में अथक परिश्रम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार 5 प्रतिशत के वार्षिक वेतन वृद्धि बजट के अलावा, पहली बार लगभग 12 प्रतिशत की अतिरिक्त वेतन वृद्धि को पुनर्गठन और युक्तिकरण के माध्यम से एनएचएम कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के रूप में अनुमोदित किया गया है। इस संबंध में व्यक्तिगत वेतन वृद्धि की सही राशिएच एंड एमई विभाग वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू की अध्यक्षता में राज्य स्वास्थ्य सोसायटी की कार्यकारी समिति द्वारा शीघ्र ही अधिसूचित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जम्मू और कश्मीर सरकार ने अपने कर्मचारी अनुकूल उपायों में हाल ही में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों के लिए वफादारी बोनस देने की घोषणा की थी। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵