back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खनन ब्लाक पब्लिक हियरिंग के दौरान युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन रोजगार की मांग करने वालों को मिल रही धमकियां

कठुआ, 23 मार्च (हि.स.)। गत दिवस खनन ब्लाक को लेकर आयोजित पब्लिक हियरिंग के दौरान युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से रोजगार की मांग की और साथ ही कुछ लोगों पर उन्हें धमकियां देने एवं ब्लैकमेल करने के आरोप भी लगाए। युवाओं में देवेंद्र सिंह सहित अन्य ने कहा कि पिछले लंबे अर्से से कोविड 19 महामारी के चलते काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। यहां पब्लिक हियरिंग की जा रही है हालांकि से इतने सक्षम नहीं हैं कि वे टैंडर ले सकेें लेकिन वे मांग करते हैं कि उन्हें रोजगार देने के साधन खोलने के लिए सरकार प्रयास करे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जो लोग काम करने वालों को धमकियां देकर उन्हें ब्लैकमेल करने के प्रयास कर रहे हैं। उनपर भी कार्रवाई की जाए। इससे पहले हियरिंग में जिला विकास उपायुक्त राहुल यादव सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की बात को भी सुना और अपने विचार रखे। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

अब बिहार में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार, उद्योग लगाने वालों को मिलेगा खास पैकेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵